Sunday 9 January, 2011

विवेक रंजन श्रीवास्तव "विनम्र" को व्यंग लेखन हेतु प्रतिष्ठित कैलाश गौतम सम्मान घोषित इलाहाबाद , विगत दिवस विश्व हिन्दी साहित्य सेवा संस्थान इलाहाबाद द्वारा वर्ष २०१० हेतु विभिन्न साहित्यिक विधाओ में लेखन हेतु सम्मान , अलंकरण घोषित किये गये . व्यंग विधा हेतु जबलपुर के विवेक रंजन श्रीवास्तव "विनम्र" को प्रतिष्ठित कैलाश गौतम सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की गई है . उक्त सम्मान १३ फरवरी २०११ को हिन्दुस्तानी एकेडेमी इलाहाबाद के सभागार में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में अपरान्ह सत्र में प्रदान किया जावेगा . उल्लेकनीय है कि श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव को उनकी व्यंग कृति राम भरोसे हेतु पहले भी अभियान द्वारा दिव्य अलंकरण से सम्मानित किया जा चुका है . उनकी नई व्यंग "कृति कौआ कान ले गया " राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित है .

विवेक रंजन श्रीवास्तव "विनम्र" को व्यंग लेखन हेतु प्रतिष्ठित कैलाश गौतम सम्मान घोषित

इलाहाबाद , विगत दिवस विश्व हिन्दी साहित्य सेवा संस्थान इलाहाबाद द्वारा वर्ष २०१० हेतु विभिन्न साहित्यिक विधाओ में लेखन हेतु सम्मान , अलंकरण घोषित किये गये . व्यंग विधा हेतु जबलपुर के विवेक रंजन श्रीवास्तव "विनम्र" को प्रतिष्ठित कैलाश गौतम सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की गई है . उक्त सम्मान १३ फरवरी २०११ को हिन्दुस्तानी एकेडेमी इलाहाबाद के सभागार में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में अपरान्ह सत्र में प्रदान किया जावेगा . उल्लेकनीय है कि श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव को उनकी व्यंग कृति राम भरोसे हेतु पहले भी अभियान द्वारा दिव्य अलंकरण से सम्मानित किया जा चुका है . उनकी नई व्यंग "कृति कौआ कान ले गया " राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित है .

No comments: