विश्व सौंदर्य प्रतियोगितायें : नारी सौंदर्य , बुद्धि और स्वातंत्र्य की प्रतीक
विवेक रंजन श्रीवास्तव
इन दिनों न्यूयार्क से
विश्व सौंदर्य प्रतियोगिताओं का इतिहास युवा महिलाओं की सुंदरता, बुद्धिमत्ता और सामाजिक जिम्मेदारी को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने की एक शानदार यात्रा रही है। पुरुष प्रधान दुनियां में नारी स्वातंत्र्य की प्रतीक बन चुकी मिस वर्ल्ड, मिस यूनिवर्स, मिस इंटरनेशनल और मिस अर्थ, ये चार प्रमुख 'बिग फोर' सौंदर्य प्रतियोगिताएं दशकों से दुनियां भर के देशों की सुंदरियों के बीच प्रतिस्पर्धा का केंद्र रही हैं। इनके संक्षिप्त इतिहास, नवीनतम परिणामों और मिलेजुले आंकड़ों के विश्लेषण से स्पष्ट होता है कि संयुक्त राज्य अमेरिका की सुंदरियां इनमें सबसे अधिक बार सफल हुई है। मतलब गणित की भाषा में औसत गणना के अनुसार दुनियां में अमेरिकन लड़कियां सबसे अधिक सुंदर मानी जा सकती हैं। इन सौंदर्य प्रतियोगिताओ के बारे में
जानना रुचिकर है।
मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता: सौंदर्य का परोपकार से सरोकार..
1951 में यूनाइटेड किंगडम में शुरू हुई मिस वर्ल्ड दुनिया की सबसे पुरानी सौंदर्य प्रतियोगिता है, जो सुंदरता के साथ परोपकार पर जोर देती है। 2025 में थाईलैंड की ओपल सुचाता इस प्रतियोगिता की विजेता बनीं। वेनेजुएला और भारत ने 6-6 बार यह खिताब जीता, जबकि अमेरिका ने 3 बार यह टाइटिल जीता है। जिन भारतीय सुंदरियों ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है उनके नाम हैं, रीता फारिया (1966), ऐश्वर्या राय(1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000), और मानुषी छिल्लर (2017 ) ।
मिस यूनिवर्स: वैश्विक ग्लैमर की प्रतीक प्रतियोगिता के रूप में जानी जाती है।
1952 में अमेरिका द्वारा स्थापित मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता ने सौंदर्य को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाया है। 2025 तक अमेरिकन सुंदरियों ने 9 बार इसमें जीत हासिल की, वेनेजुएला की सुंदरियों ने 7 बार तथा भारत ने 3 मिस यूनिवर्स खिताब जीते हैं। भारत ने 1994 में सुष्मिता सेन, 2000 में लारा दत्ता और 2021 में हरनाज संधू के साथ 3 बार मिस यूनिवर्स का ताज जीता है।
मिस इंटरनेशनल और मिस अर्थ: सौंदर्य प्रतियोगिता के आधुनिक आयाम के रूप में प्रतिष्ठित हुई हैं।
1960 से जापान में आयोजित मिस इंटरनेशनल शारीरिक सौंदर्य के साथ बुद्धिमत्ता पर भी फोकस करती है। 2025 में कोलंबिया की कैटालिना डुक ने यह ताज पहना।
मिस अर्थ (2001 से) सौंदर्य के साथ पर्यावरण पर केंद्रित सौंदर्य प्रतियोगिता है। इनमें फिलीपींस और वेनेजुएला का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा है।
विवेक रंजन श्रीवास्तव
न्यूयॉर्क से
No comments:
Post a Comment